Maha Kumbh 2025: माघी पूर्णिमा के अवसर पर उमड़ा जनसैलाब, अब तक 47 करोड़ लोगों ने लगाई डुबकी | ABP NEWS
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 12 Feb 2025 04:57 PM (IST)

महाकुंभ में माघ पूर्णिमा का महास्नान जारी, आज करीब दो करोड़ लोगों ने लगाई डुबकी...हेलिकॉप्टर से की गई पुष्प वर्षा...प्रयागराज जंक्शन पर भारी भीड़। माघी पूर्णिमा के मौके पर महाकुंभ में आस्था सैलाब उमड़ पड़ा है....सुबह से अब तक महाकुंभ में डेढ़ करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने स्नान कर लिया है...साथ ही आज 2 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है...आज के स्नान के साथ ही कल्पवास का समापन हो रहा है...इस बीच संगम तट पर उमड़े श्रद्धालुओं पर हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई है....वहीं माघी पूर्णिमा के स्नान पर प्रशासन भी मुस्तैद नजर आ रहा है...सुबह से ही सीएम योगी कंट्रोल रूम में मौजूद थे...और महाकुंभ में स्नान की पल पल की जानकारी ले रहे थे....