Kanpur में फिर लग्जरी कार का कहर, कारोबारी के बेटे ने लैम्बोर्गिनी से 3 लोगों को मारी टक्कर, हंगामा
उत्तर प्रदेश के कानपुर में तंबाकू व्यापारी के बेटे की लैम्बोर्गिनी कार का कहर देखने को मिला. जहां काले रंग की इस कार ने एक साथ तीन लोगों को जोरदार टक्कर मारते हुए एक खंबे से जा टकराई. इस हादसे में तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं. इस हादसे के बाद एक युवक मौके से फ़रार हो गया ये कौन था, इसकी पहचान नहीं हो पाई हैं. पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है. ये घटना शहर के ग्वालटोली थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर की बताई जा रही है. जहां एक काली रंग की लैम्बोर्गिनी कार ने एक साथ तीन लोगों को जोरदार टक्कर मारकर घायल कर दिया. आरोप है कि कार में मौजूद बाउंसर्स ने कार चलाने वाले युवक को वहां से भगा दिया. इस घटना के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया.




























