Loksabha 2024: Akhilesh yadav ने बिहार के लिए इनको ठहराया दोषी, देखिए
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 29 Jan 2024 07:46 PM (IST)

बिहार में सियासत का सबसे बड़ा तख्तापलट रविवार को हुआ…नीतीश कुमार ने यू टर्न मारते ही इंडिया गठबंधन की नींव हिला कर रख दी…नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पीएम बनने से रोकने के लिए लामबंद विपक्ष बस पूरे सियासी घटनाक्रम को देखता ही रहा….शाम में जब नीतीश कुमार ने नौंवी बार मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली ठीक उसके बाद इंडिया गठबंधन के सहयोगी और सपा के मुखिया ने एक ऐसा पोस्ट किया जिससे यूपी से बिहार तक की सियासत में मानो भूचाल आ गया..