Lok Sabha Election: जयंत जिसके साथ...जाटलैंड में उसकी बनेगी बात?
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 09 Feb 2024 08:49 PM (IST)

दो दिनों से जयंत चौधरी ने सस्पेंस बना रखा है.. सस्पेंस इस बात का कि वो एनडीए में जाएंगे या नहीं....सूत्र बता रहे हैं कि जयंत चौधरी से डील हो गई है और वो जल्द एनडीए में शामिल होने का एलान कर सकते हैं । इस बीच बड़ी खबर ये है कि समाजवादी पार्टी ने संकेत दे दिये हैं कि जयंत चौधरी उनसे दूर जा रहे हैं । समाजवादी पार्टी के उच्च सूत्रों ने पुष्टि की है कि जयंत बीजेपी के साथ जा रहे हैं । रामगोपाल यादव ने यहां तक कह दिया है कि उनके रहने न रहने से फर्क नहीं पड़ेगा...