Rajasthan Election 2023: आखिरी दौर में राजस्थान में प्रचार, आज 2 जनसभाएं करेंगे पीएम मोदी
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 22 Nov 2023 10:01 AM (IST)

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को मतदान है. जिसके लिए जमकर प्रचार किया जा रहा है. सभी राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारक धुआंधार रैली कर रहे हैं. इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ताबड़तोड़ 2 जनसभा करने वाले हैं.