2024 के चुनाव से पहले आखिरी फुल बजट, मोदी सरकार के लिए काफी अहम
ABP News Bureau | 29 Jan 2023 05:27 PM (IST)

तीन दिन बाद यानी 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन देश का बजट पेश करनेवाली हैं। 2024 के चुनाव से पहले ये उनका आखिरी फुल बजट होगा। मोदी सरकार के लिए इसे काफी अहम माना जा रहा है। बजट से पहले सर्वे एजेंसी सी-वोटर ने एक स्नैप पोल किया है जिसमें आम लोगों से बजट को लेकर उम्मीदों पर बात की गई है।