Lakhimpur Kheri कांड में चार्जशीट दाखिल, देखिए किसका-किसका नाम जोड़ा गया है
ABP News Bureau | 03 Jan 2022 01:25 PM (IST)

यूपी के लखीमपुर में किसानों को गाड़ी से कुचलने के मामले में करीब पांच हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। बड़ी बात ये है कि इस चार्जशीट में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के एक और करीबी वीरेंद्र शुक्ला को भी आरोपी बनाया गया है, अब मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा सहित कुल सोलह आरोपी हो गए हैं।