Kolkata Doctor Murder: लेडी डॉक्टर मर्डर केस में Agnimitra Paul ने उठाई CBI जांच की मांग | ABP News
Female Doctor Murder: कोलकाता के एक सरकारी अस्पताल में प्रशिक्षु महिला चिकित्सक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप के बाद हत्या किए जाने की बात सामने आई है. यौन उत्पीड़न के बात हत्या किए जाने की जानकारी पुलिस ने दी. शुक्रवार (09 अगस्त) को सरकारी अस्पताल में प्रशिक्षु महिला चिकित्सक का शव मिला था. पुलिस सूत्रों ने बताया कि संजय रॉय इस घटना में शामिल एकमात्र व्यक्ति नहीं हो सकता।लालबाजार के उच्च पदस्थ अधिकारी, जिनमें डीसी नॉर्थ अभिषेक गुप्ता भी शामिल हैं, हत्या की जांच के लिए आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल पहुंचे हैं। हत्या शाखा के अलावा कोलकाता पुलिस की महिला शिकायत प्रकोष्ठ की सदस्य भी घटनास्थल पर मौजूद थीं।




























