कोलकाता के निर्भया कांड को आज 18 दिन हो गए हैं, लेकिन अभी तक आरोपियों का हिसाब नहीं हुआ है और इंसाफ का इंतजार जारी है। सीबीआई इस मामले में पूरी सक्रियता से काम कर रही है। इस वक्त की बड़ी खबर यह है कि आज भी संदीप घोष का पॉलीग्राफ टेस्ट जारी है। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, यह पॉलीग्राफ टेस्ट का दूसरा सत्र है। जांच एजेंसियां इस टेस्ट के जरिए संदीप घोष से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने की कोशिश कर रही हैं, जो मामले की गुत्थी सुलझाने में मददगार साबित हो सकती है। सीबीआई की यह कार्रवाई मामले में तेजी लाने के प्रयासों का हिस्सा है।
Kolkata Doctor Case: आज भी संदीप घोष का पॉलीग्राफ टेस्ट हो रहा | CBI | Sanjay Roy
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 26 Aug 2024 02:23 PM (IST)