Rahul Gandhi की वायनाड सीट पर क्यों फंसा है पेंच ?
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 04 Jan 2024 10:10 AM (IST)

लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां तैयारियों में जुट गई हैं. राजनीतिक दलों के लिए यह समय अपनी चुनावी रणनीति को धार देने और पिछली बार से ज्यादा सीट जीतने की स्ट्रेटेजी बनाने का है. इस बीच इंडिया अलायंस की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस मुश्किल में फंस गई है. इस मुश्किल की वजह कुछ और नहीं बल्कि राहुल गांधी की वायनाड सीट है.