UP Exit Polls : उत्तर प्रदेश में किस चरण में किसको कितनी सीटें? चौंकाने वाले हैं एग्जिट पोल के नतीजे
ABP News Bureau | 07 Mar 2022 10:35 PM (IST)

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सातों चरणों की वोटिंग हो चुकी है. 403 सीटों पर जनता ने अपना फैसला ईवीएम में कैद कर दिया है, ऐसे में लोगों के मन में एक ही सवाल है कि यूपी में कौन सरकार बना रहा है. फाइनल नतीजे 10 मार्च को आ जाएंगे. वहीं एबीपी सी वोटर के एग्जिट पोल ने बता दिया है कि कौन यूपी की सत्ता पर काबिज होने वाला है. एबीपी सी वोटर के फेज वाइज एग्जिट पोल के नतीजों में जानते हैं कि किस फेज में कौन सी पार्टी मजबूत साबित हुई है.