Russia Ukraine Crisis : Ukraine में जंग का आज 10वां दिन, जानिए अब यहां क्या हालात हैं
ABP News Bureau | 05 Mar 2022 01:39 PM (IST)

यूक्रेन पर रूस का हमला आज लगातार 10वें दिन भी जारी है. इन बीते 10 दिनों में राजधानी कीव समेत यूक्रेन के कई शहरों को रूस की सेना ने निशाना बनाया है. रूस ने यूक्रेन के शहरों को खंडहरों में तब्दील कर दिया है. इस युद्ध के कारण यूक्रेन के लाखों लोग बेघर हो गए. संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि 24 फरवरी को रूस के हमले शुरू होने के बाद से यूक्रेन में कम से कम 331 नागरिकों के मारे जाने और 675 लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है, हालांकि वास्तविक संख्या बहुत अधिक होने की संभावना है.