Uttarakhand Exit Poll: पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में किसको मिलेगा सबसे ज्यादा वोट? हैरान कर रहे नतीजे
ABP News Bureau | 07 Mar 2022 08:30 PM (IST)

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर एबीपी न्यूज के एग्जिट पोल में दिलचस्प आंकड़े सामने आए हैं. साल 2017 के विधानसभा चुनाव में राज्य में बीजेपी को 56 सीटों पर जीत मिली थी, वहीं कांग्रेस को 11 सीटें मिली थीं. इसके अलावा अन्य सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों को जीत मिली थी. वहीं नतीजों से पहले आए एग्जिट पोल में तस्वीर साफ होती नजर आ रही है. ऐसे में एबीपी सीवोटर ने एग्जिट पोल के जरिए वोट परसेंटेज निकलकर सामने आया है.