Kejriwal के बंगले के खिलाफ BJP का हल्ला बोल ! | Delhi CM Residence Controversy
ABP News Bureau | 28 Apr 2023 08:57 AM (IST)
Delhi News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) के सरकारी आवास निर्माण का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. सीएम के सरकारी आवास पर 45 करोड़ रुपये खर्च का मामला सामने आने के बाद से दिल्ली में मुख्य विपक्षी पार्टी बीजेपी ने लपक लिया है. अब बीजेपी सीएम केजरीवाल की सादगी वाले दावे के आड़ में इसे आम आदमी पार्टी के खिलाफ भुनाने में जुट गई है. दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा (Virendra Sachdevaq) ने सीएम आवास विवाद पर कहा है कि बिना टेंडर के आवास पर 45 करोड़ का खर्च करना बड़ा भ्रष्टाचार है.