'कौरवों के पास अथाह पैसा था लेकिन...', दिल्ली में सियासी हलचल के बीच बोले - Arvind Kejriwal
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 18 Nov 2024 02:09 PM (IST)
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी को एक बार फिर से घेरा है. उन्होंने हाल में हुए मेयर चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि बीजेपी वाले रैली के जरिए ये दिखाना चाहते थे कि वो जीत गए हैं लेकिन हम चुनाव जीत गए.AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, ''कौरवों के पास अथाह पैसा था, शक्ति थी. पांडवों के साथ श्रीकृष्ण थे. हमारे साथ भी भगवान हैं. तीन दिन पहले हमें इसका संकेत मिला जब मेयर का चुनाव हुआ. आखिरी वोट काउंटिंग तक इनके नेता बैठे रहे. सिविक सेंटर से बीजेपी कार्यालय तक रैली होनी थी.''