Karnataka Breaking: CM के व्यवहार से आहत ASP Narayan Barmani ने मांगा VRS
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 03 Jul 2025 02:58 PM (IST)
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर एएसपी नारायण बरमानी के अपमान के आरोप लगे हैं। इस घटना के बाद एएसपी नारायण बरमानी ने वॉलंटरी रिटायरमेंट स्कीम (वीआरएस) की मांग कर ली है। एएसपी बरमानी का कहना है कि उन्होंने मुख्यमंत्री के व्यवहार के विरोध में यह फैसला लिया है। उनका कहना है कि 'कोई गलती नहीं की थी, फिर भी सीएम ने अपमानित किया।' यह मामला 28 अप्रैल का है, जब मुख्यमंत्री सिद्धारमैया मंच पर ही एएसपी नारायण बरमानी को लताड़ लगाते हुए दिखाई दिए थे। एएसपी बरमानी ने कहा कि उनकी कोई गलती नहीं थी, फिर भी उनके साथ ऐसा व्यवहार किया गया, जिससे उन्हें गहरा आघात पहुंचा है। इस घटना ने पुलिस महकमे में भी हलचल मचा दी है और इस पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं।