Karnataka Breaking: कार सर्विस सेंटर में भीषण आग, हादसे में 20 कारें जलकर खाक! | ABP News
कर्नाटक के विजयापुरा में एक कार सर्विस सेंटर में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। नेशनल हाईवे -50 पर स्थित कार सर्विस सेंटर में अचानक आग भड़क उठी, जिससे वहां खड़ी करीब 20 कारें जलकर खाक हो गईं । ये सभी गाड़ियांं सर्विस और रिपेयर के लिए आई थीं । जो अलग-अलग कंपनियों की थीं । सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग को आसपास फैलने से रोकने के लिए कड़ी मशक्कत की। हालांकि तब तक आग की लपटों ने पूरे सर्विस सेंटर को अपनी चपेट में ले लिया और इमारत पूरी तरह जलकर राख हो गई। राहत की बात यह रही कि घटना के समय सर्विस सेंटर में कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग में सर्विस सेंटर के भीतर रखे करीब 35 लाख रुपये के स्पेयर पार्ट्स भी जल गए हैं। जली हुई कारों की कुल कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।





























