Karachi Terrorist Attack: कराची में '4 घंटे दहशत' की पूरी रिपोर्ट !
ABP News Bureau | 18 Feb 2023 12:40 PM (IST)

पाकिस्तान के कराची में आतंकी हमले में 4 लोगों की मौत हो गई है. हमला कल शाम कराची के पुलिस हेडक्वार्टर में हुआ था. आतंकियों का जत्था गोलीबारी करता हुआ पुलिस हेडक्वार्टर में घुस गया था. जिसके बाद करीब चार घंटे तक आतंकियों के साथ मुठभेड़ चली. और आखिरकार 5 आतंकियों को मार गिराया गया.