Kanpur Train Derail: 'हादसा हो गया..पर प्रशासन से कोई नहीं आया..' - यात्री | Sabarmati Express
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 17 Aug 2024 09:44 AM (IST)
उत्तर प्रदेश के कानपुर और भीमसेन स्टेशन के बीच ट्रेन हादसा हो गया है. यहां पर साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 19168 भीमसेन स्टेशन के बीच एक ब्लॉक सेक्शन में पटरी से उतर गई. गनीमत ये रही कि इस हादसे में घटनास्थल से किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. यात्रियों को कानपुर ले जाने के लिए बसें घटनास्थल पर पहुँच गई हैं. ये हादसा उस वक़्त हुआ जब साबरमती ट्रेन कानपुर से जा रही थी. कुछ ही दूरी पर भीमसेन स्टेशन के बीच हादसे का शिकार हो गई. लोको पायलट का कहना है कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि बोल्डर इंजन से टकराया था, जिसके कारण इंजन का कैटल गार्ड बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था और मुड़ा हुआ था. जिसके चलते ट्रेन पटरी से उतर गई है. हालांकि इस बारे में जाँच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.