Kanpur Cash Case: 5 करोड़ के सालाना टर्नओवर वाले Piyush Jain के पास कहां से आए 257 करोड़?
ABP News Bureau | 27 Dec 2021 06:42 PM (IST)

इत्र व्यापारी पीयूष जैन की आज कानपुर कोर्ट में पेशी होनी है. इसके लिए पीयूष जैन को थाने से लेकर पुलिस निकल गई है. कोर्ट में पेशी से पहले पीयूष जैन को कानपुर के हैलेट अस्पताल ले जाया गया है जहां पीयूष जैन का नेडिकल होगा. इसके बाद पीयूष जैन की कोर्ट की पेशी होगी.
इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घर छापे को लेकर नया खुलासा हुआ है. पीयूष जैन की कंपनी का टर्नओवर सिर्फ पांच करोड़ रुपये है, कंपनी में तीन पार्टनर हैं, पीयूष जैन, महेश जैन और अंबरीश जैन, 1992 में कंपनी बनाई गई थी.