Kangana Ranaut Interview: छोटा पप्पू-बड़ा पप्पू, राहुल, विक्रमादित्य से जुड़े हर तीखे सवाल का जवाब
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 25 May 2024 07:21 PM (IST)
Kangana Ranaut Interview :मंडी संसदीय क्षेत्र देश भर में हॉट सीट बनी हुई है. यहां भारतीय जनता पार्टी की कंगना रनौत और कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह के बीच मुकाबला है. लंबे वक्त से यहां दोनों ही प्रत्याशी एक-दूसरे पर जमकर निशाना साधते हुए नजर आ रहे हैं. शुरुआत में विक्रमादित्य सिंह ने कंगना को अपनी बड़ी बहन और कंगना रनौत ने भी विक्रमादित्य सिंह को अपना छोटा भाई बताया. तब से लेकर अब तक दोनों ही नेताओं के बीच जमकर सियासी वार-पलटवार हो रहा है. दोनों नेता न सिर्फ एक-दूसरे पर राजनीतिक, बल्कि जमकर व्यक्तिगत टिप्पणी भी कर रहे हैं...