Kailash Gehlot Resigns: आज केजरीवाल कर सकते हैं PC, बीजेपी के बड़े नेता AAP में सकते है शामिल- सूत्र
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 17 Nov 2024 01:59 PM (IST)
दिल्ली की राजनीति में बड़ी खलबली मच गई है. आम आदमी पार्टी की आतिशी सरकार में कैबिनेट मंत्री कैलाश गहलोत ने मंत्री पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने आप से रिजाइन करते हुए राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखा है. कैलाश गहलोत ने पत्र में लिखा है, "शीशमहल जैसे कई शर्मनाक और अजीबोगरीब विवाद हैं, जो अब सभी को संदेह में डाल रहे हैं कि क्या हम अभी भी आम आदमी होने में विश्वास करते हैं? अब यह स्पष्ट है कि अगर दिल्ली सरकार अपना अधिकांश समय केंद्र से लड़ने में बिताती है तो दिल्ली के लिए वास्तविक प्रगति नहीं हो सकती. मेरे पास AAP से अलग होने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है और इसलिए मैं आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं