BJP Meeting : 2024 के चुनाव को लेकर मंथन करेगी BJP, क्या होगा जीत का फॉर्मूला ?
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 14 Dec 2023 08:30 AM (IST)

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 22 से 23 दिसंबर को पार्टी की एक बड़ी बुलाई है. इस बैठक में सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश संगठन मंत्री, प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारियों सहित सभी मोर्चों के अध्यक्षों को भी बुलाया गया है. ये बैठक जेपी नड्डा के नेतृत्व में होगी और बैठक में लोकसभा चुनाव में 325 सीटों पर विजय लक्ष्य को लेकर चर्चा की जाएगी.