धंस रहा है जोशीमठ, जीवन भर की कमाई दरारों में हो रही धराशाई ? : Joshimath Sinking
ABP News Bureau | 10 Jan 2023 11:04 PM (IST)

उत्तराखंड के जोशीमठ में क्षतिग्रस्त इमारतों को ढहाने का काम मंगलवार को शुरू होना है. अधिकारियों का कहना है कि जो इमारतें दरारों की वजह से दूसरी बिल्डिंगों के लिए खतरा बन सकती हैं, उन्हें जमींदोज किया जाएगा. जोशीमठ के इलाके को तीन जोन में बांटा गया है, जो खतरनाक, बफर और पूरी तरह से सुरक्षित हिस्सों में रखे गए हैं. इन जोन को मैग्नीट्यूड के आधार पर भूस्खलन के खतरे को देखते हुए बनाया गया है.बताया जा रहा है कि भू-धंसाव के शिकार जोशीमठ की 600 से ज्यादा इमारतों पर दरारें मिली हैं. इन इमारतों में जो सबसे बुरी तरह प्रभावित हुई होगी, उन्हें ध्वस्त किया जाएगा.