Saher और Jannat के जज्बे को PM Modi ने भी सराहा, Kashmir और Mumbai को खुबसूरत बनाने का उठाया बीड़ा
ABP News Bureau | 02 Jan 2022 12:29 PM (IST)

आए दिन पर्यावरण संरक्षण पर चर्चाएं होती रहती हैं, धरने होते हैं, आवाज उठाई जाती है, पर फिर भी जमीनी हकीकत बदलने का नाम ही नहीं लेती. मुंबई के समुद्री तटों का भी ऐसा ही कुछ हाल है, जो कूड़े और गंदगी की वजह से नष्ट होते जा रहे हैं. हम हमेशा बदलाव की उम्मीद में रहते हैं. पर बदलाव अपने आप को बदलने से आता है. ऐसी ही कुछ सोच के साथ मुंबई में रहने वाली सहर ने बीड़ा उठाया मुंबई के समुद्रतटों को साफ रखने का. महज 15 साल की उम्र में सहर ने इस सोच को अपनी जिंदगी का हिस्सा बना लिया था.