Janhit: हैट्रिक की रेस...Yogi-Bhagwat का 'हिंदू संदेश' | Hindu | UP News | India Vs Pakistan
Janhit: हैट्रिक की रेस...Yogi-Bhagwat का 'हिंदू संदेश' | Hindu | UP News | India Vs Pakistan राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने उत्तर प्रदेश स्थित गोरखपुर में एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि जातियों को छोड़कर हिंदू समाज की बात करनी चाहिए. इस देश में रहने वाला हर व्यक्ति हिंदू है. उनके इस बयान पर राज्य में भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच ठन गई है. सपाविधायक अतुल प्रधान ने गधे और घोड़े तक का जिक्र कर दिया. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में जल जीवन मिशन योजना की बदहाली को उजागर कर दिया है. वीडियो में दिख रहा है कि पानी की एक टंकी फट गई है और उससे पानी गिर रहा है. बताया जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट पर 65 लाख रुपए खर्च हुए थे. देश की सबसे पुरानी पार्टी का ये राहुल काल है । कहने का मतलब ये कि पार्टी के सर्वेसर्वा राहुल गांधी हैं । लेकिन कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में शुमार मणिशंकर अय्यर ने खुल्लमखुल्ला उनके खिलाफ बगावत का एलान कर दिया है । उन्होंने साफ-साफ कह दिया है कि वो राहुलवादी नहीं हैं । इतना ही नहीं उन्होंने राहुल गांधी के दो सबसे करीबी नेता के सी वेणुगोपाल और पवन खेड़ा को भी जमकर बुरा-भला सुनाया है अय्यर ही नहीं, यूपीए सरकार में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार रहे संजय बारू ने भी राहुल गांधी की नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठाए हैं । टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एक बार फिर भारत के हाथों मिली हार के बाद पाकिस्तान में निराशा साफ नजर आ रही है. कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर टूर्नामेंट में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली है. हालांकि मैच खत्म होने के बाद जो हुआ, उसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है.



























