Jammu Kashmir: किश्तवाड़ में शहीद हुए दो जवानों को सुरक्षाबलों ने दी श्रद्धांजलि | ABP News
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 14 Sep 2024 03:53 PM (IST)
ABP News: जम्मू डिवीजन में पीएम मोदी के दौरे से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सभी प्रमुख स्थानों पर व्यापक तलाशी अभियान चलाए जा रहे थे। इसी दौरान किश्तवाड़ जिले के नैदघाम इलाके में एक मुठभेड़ हो गई। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने छतरू क्षेत्र में घेराबंदी कर एक तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान, आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों के पहुंचते ही घात लगाकर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। फिलहाल, ऑपरेशन जारी है और पूरे इलाके की घेराबंदी की गई है ताकि आतंकवादियों को पकड़ा जा सके।
- हिंदी न्यूज़
- वीडियो
- न्यूज़
- Jammu Kashmir: किश्तवाड़ में शहीद हुए दो जवानों को सुरक्षाबलों ने दी श्रद्धांजलि | ABP News
TRENDING VIDEOS
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.