Jammu Kashmir Elections: जम्मू-कश्मीर में हैं कितनी मौजूदा विधानसभा सीटें, जानिए | ABP news
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 16 Aug 2024 12:12 PM (IST)
केंद्रीय चुनाव आयोग द्वारा शुक्रवार को जम्मू और कश्मीर विधानसभा चुनाव का दोपहर तीन बजे बाद ऐलान हो सकता है. इस बात की भी संभावना है कि चुनाव आयोग आज ही हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखों का भी ऐलान कर दे.केंद्रशासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर में विधानसभा का चुनाव पांच से सात चरणों होने की संभावना है. जम्मू और कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद वहां पर पहली बार विधानसभा चुनाव कराए जा रहे हैं. इससे पहले जम्मू और कश्मीर में विधानसभा का चुनाव 2014 में हुआ था. चुनाव में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने के बाद पीडीपी और बीजेपी ने मिलकर सरकार बनाई थी. चार साल तक गठबंधन सरकार चलने के बाद 21 नवंबर 2018 को जम्मू और कश्मीर की विधानसभा भंग कर दी गई. उस समय छह महीने के अंदर चुनाव कराने का भरोसा दिया गया था