Jammu Kashmir DG Jail Murder: नौकर ने क्यों की DG जेल Hemant Lohia की हत्या ?
ABP News Bureau | 04 Oct 2022 07:44 AM (IST)

जम्मू कश्मीर में सोमवार देर रात एक बड़ी घटना सामने आई. जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (जेल) हेमंत लोहिया की यहां उनके निवास पर किसी ने गला रेतकर हत्या कर दी. फिलहाल पुलिस को उनके घरेलू सहायक पर शक है, जो अभी फरार है.