J&K Disaster: Ramban में बादल फटा, तीसरे दिन भी Jammu-Srinagar Highway बंद
एबीपी न्यूज़ टीवी | 22 Apr 2025 03:12 PM (IST)
जम्मू कश्मीर के रामबन में बादल फटने के कारण प्रभावित जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग लगातार तीसरे दिन भी बंद है। सड़क पर बड़े पत्थर और मिट्टी का सैलाब गिरने से सड़कें टूट गई हैं और गाड़ियां फंसी हुई हैं। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और लोगों को पूरी मदद का भरोसा दिया। फंसे हुए एक व्यक्ति ने कहा, "ऊपर से पत्थर आ रहा है। इनको रात को नींद ही नहीं आ रहा है यहाँ से इतना डर है।" उधर, रियासी में भारी बारिश के बाद चिनाब नदी का जलस्तर बढ़ने से सलाल डैम के गेट खोल दिए गए हैं