Israel-Hamas War: गाजा में खान यूनिस के पास IDF के हवाई हमले से मचा कोहराम
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 18 Nov 2023 10:24 AM (IST)
दक्षिण गाजा के खान यूनिस शहर में इजराइल की तरफ से हुए हवाई हमले से कोहराम मच गया है जहां पर एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत हो गई है. गाजा के मुख्य शहर से खुद को बचाने के लिए पूरा परिवार दक्षिण गाजा पहुंचा था. बताया जा रहा है कि मृतकों में कई बच्चे और नवजात शामिल थे.