इस्लामाबाद कॉलिंग..मरियम नवाज 'कमिंग सून' ! | Pakistan | Shehbaz Sharif | Hindi News
ABP News Bureau | 19 Feb 2023 10:25 PM (IST)

पाकिस्तान के बारे में एक कहावत मशहूर है कि हर देश के पास एक सेना है, लेकिन पाकिस्तान में सेना के पास एक देश है..ये कोई जुमला नहीं, बल्कि एक लाइन में पाकिस्तान का पूरा परिचय है..वजूद में आने के बाद से ही पाकिस्तान में फौजी हुक्मरान लोकतंत्र लहू लुहान करते रहे हैं..पड़ोस के मुल्क में एक बार फिर ऐसे ही हालात हो सकते हैं.. लेकिन इस बार सेना नहीं बल्कि शरीफ खानदान में बगावत पाकिस्तान में तख्ता पलट की जह बन सकती है ....मरियम नवाज ने अपने ही चाचा शहबाज शरीफ की हुकूमत के खिलाफ मोर्चा खोल लिया है..वजह क्या है.. इस सुपर एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में देखिए।