'ब्रेक फेल' करने वाले का ईशान किशन कहते हैं!
एबीपी न्यूज़ | 22 Feb 2026 10:33 PM (IST)

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज ईशान किशन की रिकॉर्डतोड़ वापसी इस वक्त सुर्खियों में है। दो साल पहले टीम से बाहर किए गए ईशान ने घरेलू क्रिकेट के दम पर जबरदस्त कमबैक किया है।
वर्ल्ड कप में उनके शानदार प्रदर्शन ने फैंस का भरोसा फिर से जगा दिया है। पाकिस्तान के खिलाफ भी ईशान ने दमदार पारी खेलकर अपनी फॉर्म का सबूत दिया।
बीसीसीआई का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट न मिलने और 2023 में शुभमन गिल के टीम में आने के बाद ईशान को सिर्फ दो मौके मिले थे। वर्ल्ड कप 2023 के बाद उन्होंने ब्रेक मांगा, और रणजी ट्रॉफी न खेलने पर बीसीसीआई ने उनका कॉन्ट्रैक्ट रद्द कर दिया।
इसके बाद ईशान ने घरेलू क्रिकेट में बैक-टू-बैक शतक लगाकर चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा और एक बार फिर टीम इंडिया में एंट्री कर ली।