क्या राम मंदिर निर्माण से भी नहीं मिल पा रहा BJP को फायदा? | UP Election
ABP News Bureau | 01 Dec 2021 04:40 PM (IST)

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने नया नारा दे दिया है. केशव ने ट्विटर पर लिखा कि अयोध्या काशी में भव्य मंदिर बन रहा है, अब है मथुरा की बारी. इस नारे से यह साफ पता चल रहा है कि बीजेपी पूरी तरह से हिंदुत्व के मुद्दे पर चुनाव में उतरने की तैयारी कर रही है.