Iran-America War News: एक पहाड़.. ईरान की बनेगा ढाल! | Pickaxe Mountain | Bunker-Buster Bombs
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 12 Sep 2026 09:24 PM (IST)

ईरान का पिकऐक्स माउंटेन एक बार फिर चर्चा में है। अमेरिकी थिंक टैंक CSIS की रिपोर्ट के मुताबिक, नतांज न्यूक्लियर फैसिलिटी के पास मौजूद इस पहाड़ के अंदर कथित तौर पर गुप्त परमाणु ठिकाने से जुड़ा निर्माण चल रहा है। रिपोर्ट में 2026 के दौरान निर्माण गतिविधियां बढ़ने की बात कही गई है। ऐसे में सवाल है कि क्या पिकऐक्स माउंटेन ईरान के परमाणु कार्यक्रम के लिए अभेद्य ढाल बन चुका है और क्या बंकर बस्टर बम भी इसकी सुरंगों तक पहुंच पाएंगे? वहीं ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेशकियान ने परमाणु ठिकानों पर हमले रोकने और शांतिपूर्ण परमाणु सुविधाओं की सुरक्षा की मांग की है।