INDIA Alliance: 'INDIA' गठबंधन में अंदरुनी जंग, कितनी बड़ी चुनौती बनेगी सीट शेयरिंग?
एबीपी न्यूज़ वेब डेस्क | 19 Dec 2023 03:51 PM (IST)

शुरुआत करेंगे 2024 के लिए INDIA गठबंधन की तैयारी की....तीन दौर की बैठक के बाद क्या अब INDIA गठबंधन को अपना चेहरा मिल जाएगा...क्या चौथी बैठक से वो फॉर्मूला निकलेगा जो सबको साथ लेकर चलने वाला होगा...और क्या आज ही वो रणनीति बनेगी जो बीजेपी को हराने के लिए INDIA गठबंधन के लिए संजीवनी का काम करेगी...ये सवाल इसलिए उठ रहे हैं क्योंकि, आज दिल्ली में INDIA गठबंधन की चौथी बैठक हो रही है....और माना जा रहा है कि, इस बैठक में सीट शेयरिंग के मुद्दे पर भी मुहर लग सकती है....