Shaheen Bagh प्रदर्शन से परेशान दुकानदार, बोले-'3 महीने से बंद दुकानें, करोड़ों का नुकसान'
ABP News Bureau | 07 Mar 2020 07:06 PM (IST)

शाहीन बाग के प्रदर्शन की वजह से लगभग तीन महीने से शाहीन बाग के आसपास की दुकानें बंद हैं. परेशान दुकानदारों के एसोसिएशन ने शनिवार को डीसीपी साउथ ईस्ट आरपी मीणा से मुलाकात कर दुकान खुलवाने के लिए आग्रह किया लेकिन डीसीपी ने उनसे कहा कि मामला सुप्रीम कोर्ट में है और 23 मार्च को अगली तारीख है. लिहाजा इंतजार करें.
इससे निराश दुकानदारों ने डीसीपी दफ्तर के बाहर दिल्ली पुलिस हाय हाय के नारे लगाए.
उन्होंने कहा कि लगभग तीन महीने से हमारी दुकाने बन्द हैं. करोड़ो का नुकसान हो चुका है. हमारी दुकानें खुलवाई जाए. सुरक्षा दी जाए साथ ही ग्राहक आ सकें इसके लिए बैरिकेडिंग हटाई जाए.