COVID 19 संकट : देश में एक हजार पार हुआ मौत का आंकड़ा, पिछले 24 घंटों में 73 लोगों की मौत
ABP News Bureau | 29 Apr 2020 10:03 AM (IST)

देश में कोरोना वायरस महामारी का पहला मामला 30 जनवरी को केरल में आया था. इसके बाद से देश में अबतक इस जानलेवा संक्रमण के 31 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं. संक्रमित मरीजों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों को मुताबिक अबतक 31 हजार 332 लोग संक्रमित हो चुके हैं. वहीं 1007 लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि 7 हजार 696 लोग ठीक भी हुए हैं. बड़ी बात यह है कि पिछले 24 घंटों में 73 लोगों की जान गई है. जानें आपके राज्य में कोरोना वायरस का क्या हाल है.