US Flights Grounded: अमेरिका पर सबसे बड़ा साइबर अटैक? | Hoonkar
ABP News Bureau | 11 Jan 2023 07:08 PM (IST)

अमेरिकी में एयर मिशन सर्विस में खराबी आने के कारण विमान सेवा बुरी तरह से प्रभावित हुई है. फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने बुधवार (11 जनवरी) को बताया कि सर्वर में खराबी आने की वजह से पूरे देश में एयर ट्रैफिक सर्विस की वजह से कई उड़ानों को रोक दिया गया.
एफएए ने एक ट्वीट कर बताया है कि वह अपने एयर मिशन सिस्टम को बहाल करने के लिए काम कर रहा है, उन्होंने कहा कि हम सभी चीजें चेक कर रहे हैं और थोड़ी देर में अपने सिस्टम को रीलोड करेंगे. उन्होंने कहा कि इस वजह से पूरे देश में हवाई यात्रा और एयर सर्विस प्रभावित हुई है.