Top Headlines: आज की बड़ी खबरें फटाफट अंदाज में | Maharashtra Cabinet | Shinde | Devendra Fadnavis
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 06 Dec 2024 04:43 PM (IST)
किसानों के विरोध और उनके बड़े पैमाने पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की ओर मार्च करने के बीच केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार (6 दिसंबर 2024) को राज्यसभा में कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार सभी कृषि उत्पादों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदेगी.
उन्होंने यह आश्वासन प्रश्नकाल के दौरान किसानों के एमएसपी के मुद्दे पर पूरक सवालों के जवाब में दिया. इस बयान के दिन किसानों ने दिल्ली की ओर एक पैदल मार्च शुरू किया था, जिसमें उनकी ओर से एमएसपी के लिए कानूनी अधिकार की मांग की जा रही है.