T20 World Cup 2022: दिवाली पर 'विराट' गिफ्ट... पाकिस्तान में मातम शिफ्ट! | ABP News
ABP News Bureau | 24 Oct 2022 09:52 AM (IST)

टी-20 वर्ल्ड कप के मेलबर्न में हुए भारत-पाकिस्तान के मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 4 विकेट से हरा दिया है. भारत की इस जीत के हीरो विराट कोहली रहे जिन्होंने 53 गेंदों में 82 रनों की पारी खेली. इस मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए थे, जिसे टीम इंडिया ने 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया.