Saif Ali Khan Discharge: अस्पताल से डिस्चार्ज हो कर घर पहुंचे सैफ, इस अंदाज में किया अभिवादन
एक्टर सैफ अली खान बहुत जल्द लीलावती हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गए हैं. उनके घर के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं. सैफ डिस्चार्ज के बाद अपने पुराने घर फॉर्च्यून हाइट्स में शिफ्ट होंगे और ऐसे में पुलिस उनके घर के आसपास बैरिकेडिंग कर रही हैं. सैफ अली खान का हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद पहला वीडियो सामने आया है. एक्टर अपनी ब्लैक कलर की कार में फ्रंट पर सीट पर दिखे. इस दौरान उनके चेहरे पर मुस्कान और आंखों पर काला चश्मा लगाए दिखाई दिए. करीना कपूर आज डिस्चार्ज के लिए हॉस्पिटल पहुंची थीं. कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद एक्ट्रेस वहां से घर के लिए निकल गईं. डिस्चार्ज के बाद सैफ अपने पुराने घर में शिफ्ट होने वाले हैं. करीना यहां पहुंचीं हैं और सेफ्टी को लेकर चिंतित दिख रही हैं. इस घर के बाहर मीडिया और पैपराजी की भारी भीड़ है. इसे देखते हुए अब पुलिस बैरिकेडिंग कर रही है.





























