Rajasthan Elections 2023: राजस्थान के रण में सियासी दलों ने झोंकी ताकत, आज शाम 6 बचे थमेगा प्रचार
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 23 Nov 2023 09:07 AM (IST)

राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए चल रहे प्रचार का दौर गुरुवार (23 नवंबर) शाम 6 बजे थम जाएगा. इसके बाद कहीं भी रोड शो, जुलूस, रैली और सभा आदि आयोजित करने की अनुमति नहीं होगी. अगर कोई भी प्रत्याशी चुनाव प्रचार करता पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.