Rajasthan Elections 2023: चुनाव से पहले बीजेपी पर जमकर बरसे सीएम गहलोत, लाल डायरी का भी किया जिक्र
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 23 Nov 2023 12:18 PM (IST)

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है. उससे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि ये लोग राज्य में सिर्फ 25 नवंबर तक के मेहमान हैं, इसके बाद कोई नहीं दिखेगा.