PM Modi in Telangana: 'तेलंगाना सरकार अंधविश्वास को शह देती है'- PM मोदी | ABP News
ABP News Bureau | 12 Nov 2022 03:12 PM (IST)

दक्षिण भारत के दो दिवसीय 'मिशन' पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (12 नवंबर) को तेलंगाना पहुंचे. यहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अब अंधेरा छंटने की शुरुआत हो गई है और धीरे-धीरे कमल खिलता दिख रहा है. उन्होंने आगे कहा कि मैं कार्यकर्ता के रूप में आपसे मिलना अपना सौभाग्य मानता हूं और मैं यहां के कार्यकर्ताओं से बहुत ही प्रभावित हूं. पीएम ने आगे कहा, "निराशा में डूबी हुई सरकार आप पर जुल्म कर रही है, फिर भी आप लोग डटे हुए हैं."