Parliament Row: INDIA गठबंधन के सांसद ने लोकसभा स्पीकर को लिखा पत्र | Breaking News
एबीपी न्यूज़ वेब डेस्क | 19 Dec 2024 02:34 PM (IST)
बाबासाहेब आंबेडकर से संबंधित मुद्दे पर बृहस्पतिवार (19 दिसंबर) को विपक्ष और सत्तापक्ष के सदस्यों ने संसद परिसर में प्रदर्शन किया. इस दौरान उनकी कथित तौर पर धक्का-मुक्की भी हुई.
इस धक्का-मुक्की में बीजेपी के दो सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत चोटिल हो गए हैं. भारतीय जनता पार्टी का आरोप है कि लोकसभा परिसर में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने धक्का-मुक्की की जिस वजह से उसके बुजुर्ग सांसद प्रताप सारंगी चोटिल हुए.