Pakistan Crisis: पाकिस्तान में शून्य काल.... करप्शन की 'खाकी' खाल! | ABP News
ABP News Bureau | 17 Feb 2023 07:41 AM (IST)

पाकिस्तान में आर्थिक संकट काफी गहरा गया है. देश की अर्थव्यवस्था बदहाल है. विदेशी मुद्रा भंडार की भारी कमी है और महंगाई चरम पर है. इस बीच पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान (Imran Khan) ने शहबाज सरकार पर हमला बोला है. हालांकि महंगाई को लेकर शहबाज सरकार को घेरते वक्त उनकी जुबान फिसल गई और घी का दाम 600 अरब रुपये किलो बता दिया, जिसके बाद वो ट्रोल हो गए.