पश्चिम बंगाल के पूर्व गवर्नर Keshari Nath Tripathi का निधन, प्रयागराज में ली अंतिम सांस
ABP News Bureau | 08 Jan 2023 09:14 AM (IST)
पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी का निधन हो गया है. प्रयागराज में सुबह 5 बजे हुआ केशरीनाथ त्रिपाठी का निधन. आज शाम 4 बजे प्रयागराज के रसूलाबाद घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा. केशरीनाथ त्रिपाठी 88 साल के थे और पश्चिम बंगाल के पूर्व गवर्नर भी रहे. यूपी विधानसभा में कई बार स्पीकर का भी पद भी संभाला.