उत्तराखंड में कुदरत के कहर के आगे लोग बेबस, बिहार में उफान पर कई नदियां | India Rains
ABP News Bureau | 03 Sep 2022 07:47 AM (IST)

उत्तराखंड और हिमाचल में भारी बारिश से कमजोर हो चुके पहाड़ दरकने लगे हैं, जिससे वहां के लोगों की जिंदगी की रफ्तार थम गई और हर वक्त दहशत के साए में रहने के लिए मजबूर हो चुके हैं. वहीं, पहाड़ों पर हो रही बारिश से मैदानी इलाकों की नदियां उफान पर हैं और बिहार के कई इलाकों में तो इन नदियों के बढ़ते जलस्तर की वजह से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं.