HP Elections 2022: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने घोषणापत्र किया जारी | ABP News
ABP News Bureau | 05 Nov 2022 02:03 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव (Himachal Pradesh Assembly Election) के लिए कांग्रेस (Congress) ने घोषणापत्र जारी कर दिया है. कांग्रेस ने घोषणापत्र में कहा है कि पहली कैबिनेट की बैठक में 1 लाख रोजगार देंगे. साथ ही घोषणापत्र में पुरानी पेंशन को बहाल करने की भी बात है. इसके अलावा 'हर घर लक्ष्मी' के तहत महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये दिए जाने का वादा किया गया है.